लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने आई छठी क्लास की छात्रा से 71 साल के व्यक्ति ने दरिंदगी करने की कोशिश की। वह मुंह दबाकर छात्रा को दुकान के अंदर खींच ले गया।
जहां उसके कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और दरिंदे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर निवासी पेंटिंग का काम करने वाले की बेटी (11) निजी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम छात्रा पड़ोस की परचून की दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने गई थी।
इसी दौरान दरिंदे दुकानदार ने छात्रा को दुकान के अंदर चिप्स का पैकेट लेने के लिए बुलाया। छात्रा चिप्स का पैकेट ले रही थी तभी दुकानदार ने उसे दबोच लिया और दुकान के पिछले हिस्से में ले गया।
जहां छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की। इससे घबराई छात्रा रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दरिंदे ने उसे छोड़ दिया। सहमी छात्रा रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने दरिंदे की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। वहीं दुकानदार को छुड़ाने की पैरवी करने के लिए सपा की झंडा लगी लग्जरी गाड़ियों से कई नेता पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।