फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी में अब 35 की आयु वाले भी करें आवेदन

Fri, 20 Dec 2013 09:55 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी सत्र 2014-15 में आवेदन के लिए अधिकतम आयुसीमा पांच वर्ष बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बताया है कि बीटीसी में आवेदन के लिए वर्तमान में 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा तय है।

अब अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष कर दिया गया है। यानी सत्र 2014-15 में 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी बीटीसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी लिहाजा इस वर्ग के 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

काउंसलिंग में रुचि नहीं दिखा रहे अभ्यर्थी
श्रावस्ती जिले में उर्दू भाषा सहायक अध्यापक के 33 पद रिक्त हैं। इस पर चयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई अंतिम काउंसलिंग में भी पद के सापेक्ष एक तिहाई आवेदक भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बीटीसी उर्दू भाषा सहायक अध्यापक चयन के लिए काउंसलिंग में 20 नवंबर को 450 आवेदकों को बुलाया गया था।

इसके सापेक्ष मात्र दस आवेदक ही पहुंचे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि काउंसलिंग की अगली तारीख निर्धारित करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें