फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम चोर हैं क्योंकि हमने कांग्रेस की नींद चुराई'

Fri, 20 Dec 2013 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने गरीबों का मजाक उड़ाने के लिए कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भाजपा माने चोर। हां, तो हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की नींद और चैन चुरा लिया है।

वाराणसी में विजय शंखनाद रैली में मोदी ने आजादी के इतने दिनों बाद भी गरीबी के लिए कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा, 45 साल तक इसी परिवार ने देश पर राज किया है।

पढ़ें,2014: कौन बनेगा प्रधानमंत्री राहुल, मोदी या कोई और?

उसने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया। कांग्रेस की मानसिकता में ही गरीबों से नफरत झलकती है। उसके नेता कहते हैं, चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।
विज्ञापन


वे गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। कहते हैं गरीबी कुछ नहीं होती, यह मन की अवस्था है। गरीबी क्या होती है, यह उनसे जाकर पूछिये जिनके घरों में शाम को चूल्हा नहीं जलता। जिनके छोटे-छोटे बच्चे मेहनत करते हैं।
विज्ञापन


आजादी के बाद से देश को लूटने वालों को अब भाजपा चैन से नहीं बैठने देगी। उन्होंने वाराणसी के पावरलूम और साड़ी कारोबार की बदहाली का जिक्र किया।

यहां के एक मुस्लिम की चिट्ठी के हवाले के जवाब में उन्होंने कहा इस स्थिति को बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि किस तरह सूरत के पावरलूम उद्योग को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़कर नक्शा बदल दिया गया।

उन्होंने कहा कि बनारसी साड़ी में महिलाओं की इज्जत ही नहींदेश की आर्थिक लाज बचाने की ताकत है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है।

नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल के नौजवानों, बेरोजगार की नब्ज पर भी हाथ रखा। कहा, पूर्वांचल का कोई गांव नहीं, जहां के नौजवान गुजरात में नहीं रहते।

उन्हें यहां रोजगार मिल गया होता को बूढ़े मां-बाप को छोड़कर वे गुजरात क्यों जाते ? यहां के नौजवान को अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है।

उन्हें सिफारिश और बिना खर्च किए नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा, वह नौजवानों के भविष्य की गारंटी लेकर आए हैं।

नौजवानों का भविष्य नहीं सुधरेगा को देश का भविष्य नहीं बजल सका। उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस को उखाडऩे फेंकने का आह्वान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें