फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन बाद चढ़ा पारा, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी शहर में धूप से बचाव के लिए स्कार्फ ओढ़ कर जाती छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीते तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और तेज धूप ने शहर से गांव तक लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही चटख धूप निकली और दिन चढ़ते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी का असर अस्पतालों से लेकर खेतों और बाजार तक दिखा।
विज्ञापन




शहर की सड़कों पर लोग मुंह ढककर, छाता लेकर और पानी की बोतलें साथ लिए धूप से जूझते नजर आए। बेल का शरबत, शिकंजी, गन्ने के रस, तरबूज और खरबूज की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन,लूजमोसन और चक्कर की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 391, खांसी के 96, ठंड के 81, जुखाम के 95, पेटदर्द के 79, लूजमोसन के 27 और डिहाईड्रेसन के आठ सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही।


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डिहाइड्रेशन, लूजमोसन से ग्रसित कई मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती शिवाकांत और कांती देवी ने बताया कि उन्हें तेज उल्टी-दस्त और चक्कर की शिकायत थी। उपचार के बाद अब आराम है। डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के मरीजों को डि्रप की जरूरत पड़ती है और आमतौर पर चार से छह घंटे में सुधार हो जाता है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि तेज धूप और तापमान में अचानक बढ़ोतरी का असर जायद फसलों पर दिखने लगा है। किसान सुबह या रात के समय में सिंचाई करें और दोपहर में फसलों की सिंचाई करने से बचने की कोशिश करें। सब्जियों में विशेष देखरेख जरूरी हो गई है।




बदलते मौसम में बरतें ये सावधानियां
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि गर्मी में डिहाइड्रेशन, स्किन एलर्जी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे दिन में करीब आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी भी गर्मी के दिनों में फायदेमंद रहते हैं। भोजन में ताजे फल, सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि कि गर्मी से बचाव के लिए धूप में न निकलें, अधिक पानी पीएं, तरल पदार्थ लें और सिर व कान ढककर रखें। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगी विशेष सावधानी बरतें।




आगे भी सताएगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण बादल हट चुके हैं और अगले चार-पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन





गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
1. दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।
2. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर ढकें।
3. नींबू पानी, शिकंजी, बेल शरबत, नारियल पानी जैसी चीजें लें।
4. अत्यधिक मसालेदार और तले हुए भोजन से परहेज करें।
5. रोजाना कम से कम तीन-चार लीटर पानी पिएं।
6. खेतों में काम करने से पहले टोपी व कपड़े से खुद को ढकें।
7. बच्चों और बुजुर्गों को धूप में अकेला न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें