फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : अमेठी में महिला की मौत के बाद अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक, ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Sun, 17 Sep 2023 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अस्पताल के खिलाफ मुकदमा की दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना निवासी दिव्या को पथरी की समस्या थी। पति अनुज के मुताबिक पत्नी को संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मरीज को भर्ती किया। उनके इलाज में लापरवाही की गई और महिला की मृत्यु हो गई। नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की। ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लिया और सीएमओ को जांच के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि सीएमओ अमेठी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में पाई गई कमियों के आधार पर चिकित्सालय प्रशासन को क्लीनिकल एक्ट के अंतर्गत स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर सील किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें