फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाद के बाद अनंत नगर योजना में 70 करोड़ के कार्याें का टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहान रोड योजना में करीब 70 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद उठने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा से टेंडर किया जाएगा। वहीं योजना से जुड़े इंजीनियर का तबादला भी आगरा विकास प्राधिकरण हो गया है।
विज्ञापन

मोहान रोड स्थित एलडीए की अनंत नगर योजना में सड़क निर्माण और सीवर लाइन बिछाने का कुछ खास ठेकेदारों को दिए जाने शिकायतें कई लोगों ने एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार से की थी। जिसमें एक वायरल वीडियो का भी हवाला दिया गया। जो टेंडर निकाले गए थे उनमें 47 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीवर के काम हैं। इसके अलावा करीब 23 करोड़ रुपये लागत के अलग-अलग करीब आधा दर्जन कामों के टेंडर हैं। इन सभी को निरस्त किया गया है।
टेंडर निरस्त होने के बाद चर्चा यह भी है इंजीनियर संजीव कुमार पर आरोप लगने के बाद उनका स्थानांतरण हुआ है। हालांकि इससे पहले जून में संजीव कुमार का स्थानांतरण मेरठ विकास प्राधिकरण किया गया था लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था । इंजीनियर संजीव कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कुछ ठेकेदार उन पर टेंडर लेने के लिए दबाव बना रहे थे। ठेकेदार की न सुनने पर इस तरह का वीडियो वायरल कर दिया गया। पूरे प्रकरण में एलडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन

सुरभि ढाबे पर चलेगा बुलडोजर
मोहन रोड स्थित अवैध सुरभि ढाबे को एलडीए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त करेगा। इसको लेकर कार्यवाही चल रही है। इस ढाबे को एलडीए ने करीब एक सप्ताह पहले सील किया था। जिसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। तीन दिन पहले उधर से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव को भी प्रदर्शन करने वालों ने रोक लिया था और अपनी परेशानी बताई थी।

Iअनंत नगर योजना में कराए जा रहे कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की है। जिस पर टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। दोबारा टेंडर कराए जाएंगे। इंजीनियर संजीव का आगरा तबादला हुआ मगर इस मामले से तबादले का कोई संबंध नहीं है।I
विज्ञापन

Iप्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें