फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद 10 जुलाई को राहुल गांधी पहुंचेंगे समीक्षा करने

Mon, 08 Jul 2019 06:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

  • गौरीगंज के निर्मला इंस्टीट्यूट में करेंगे बैठक
  • कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे हार की समीक्षा
  • एआईसीसी के सेक्रेटरी जुबैद अहमद भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी आएंगे। लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार वे अमेठी आ रहे हैं। राहुल के साथ ऑल इंडिया कॉग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी जुबैद अहमद भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


अमेठी पहुंचकर राहुल गांधी गौरीगंज के एक इंस्टीट्यूट में कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। इसमें चुनाव में हुई हार की समीक्षा व आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राहुल के आगमन कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राहुल गौरीगंज के निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। इस दौरान वे जिला से लेकर ग्राम स्तर के पदाधिकारियों की राय-विचार लेंगे। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश भी की करेंगे कि चुनाव में कहां-कहां चूक हुई। 
विज्ञापन


बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी बात रखने की छूट होगी। राहुल के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक में जिला, विधानसभा क्षेत्र व ब्लॉक कमेटी के अलावा न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत अध्यक्ष, मित्र संगठनों के पदाधिकारी व लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ नेता व अन्य लोग मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें