फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के 50 दिन पूरे... सजा के लिए चौराहा चुन लें मोदी: कांग्रेस

Thu, 29 Dec 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद व शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सजा पाने के लिए चौराहा चुन लेना चाहिए क्योंकि 50 दिन पूरे हो चुके हैं और जनता को अभी तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। हालात जस के तस हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बाराबंकी के जीआईसी मैदान में बुधवार को आयोजित एक रैली मे यह बातें कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि आज भी देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं पहुंची। जबकि देश में करीब 9 लाख गांव हैं, तो देश के आठ लाख 82 हजार गांवों में बिजली किसने पहुंचाई ये बात मोदी नहीं बताते।

उन्होंने कहा कि मोदी अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर कोई जबाव नहीं देते। रमन सिंह का 30 हजार करोड़ का अनाज घोटाला उन्हें दिखता। शिवराज सिंह का व्यापम घोटाला उन्हें नजर नहीं आता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहारा की डायरी में कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम है, वो जांच कराने को तैयार हैं तो मोदी जी क्यों डर रहे हैं। आजाद ने कहा कि पौने तीन साल की सरकार में मोदी ने सिर्फ घूमने का काम किया। उन्हें देश की कम विदेश की ज्यादा जानकारी है।
विज्ञापन

मोदी बताएं, जमीनी स्तर पर क्या काम किया

रैली में मौजूद लोग
आजाद ने कहा कि एक भी काम जमीनी स्तर पर किया हो तो बताएं। आजाद ने कहा कि मोदी कहते हैं कांग्रेस ने किया क्या है देश के लिए।

उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री ने देश की आवाम से जो वादा किया था उसमें से एक भी वादा पूरा नही किया। जनता इसका जवाब विधान सभा चुनाव में जरूर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें