फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां पुलिस ने करीब 10 माह बाद सोमवार को लखनऊ निवासी युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 3 दिसंबर 2019 को लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रुस्तमखेड़ा मजरे रामदासपुर गांव निवासी कुलदीप उर्फ छोटू पुत्र चंद्रशेखर की हत्या कर दी गई थी। 4 दिसंबर 2019 को मृतक के भाई अजय ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि गांव की एक विवाहित लड़की से उसके भाई का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस लड़की से दूसरा युवक अंकित भी प्रेम करता था। इसी को लेकर कुछ दिन पहले लखनऊ गए मेरे भाई और अंकित के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर अंकित आदि ने मेरे भाई की हत्या कर दी है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना में लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी अंकित और रुस्तमखेड़ा गांव के राकेश का कुलदीप की हत्या में हाथ पाया गया। मामले में गिरफ्तारी न होने पर दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही घर की कुर्की की कार्रवाई कराई गई थी। मामले में 22 जून 2020 को अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि राकेश फरार था। बछरावां थानेदार राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन मैंने और जेल गए अंकित ने कुलदीप को बछरावां क्षेत्र के चुरुवा बार्डर पर बुलाया था। पहले शराब पिलाई थी और फिर चापड़ से हत्या कर कुलदीप के शव को शारदा नहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें