फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हील चेयर पर पेशी के लिए पहुंचा यादव सिंह, वकीलों ने की जमकर धुनाई

Tue, 28 Feb 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
कोर्ट के बाहर यादव स‌िंह की प‌िटाई
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को पेशी पर लखनऊ आए यादव सिंह के समर्थकों और पत्रकार व वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिला एवं सत्र अदालत परिसर के बाहर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। 
 
विज्ञापन

2 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट
यादव सिंह को बचाने की कोशिश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी भी वकीलों के निशाने पर आ गए। व्हील चेयर पर बैठे यादव सिंह पर वकीलों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब यादव सिंह के समर्थक मीडिया को फोटो लेने से रोकने लगे। पहले समर्थकों ने मीडिया कर्मियों से बदतमीजी की और फिर वकीलों के साथ मारपीट करने लगे। 

4 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
जवाब में वकीलों ने यादव सिंह समेत समर्थकों की पिटाई कर दी। यादव सिंह को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह साढ़े 11 बजे मीडिया को चकमा देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
व्हील चेयर पर सिर झुकाए, चश्मा और टोपी लगाए यादव सिंह को जब तक लोग पहचानते तब तक वह अदालत में पहुंच चुका था। मीडिया कर्मी बेसब्री से उसके  बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। साढ़े तीन बजे कोर्ट ने यादव सिंह को 10 मार्च तक लखनऊ जेल भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
उसे लेकर जैसे ही ईडी के अधिकारी बाहर निकले, मीडिया कर्मियों ने यादव सिंह को घेर लिया। लेकिन उसके साथी मीडिया से बचाने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान यादव सिंह के समर्थक पहले मीडिया कर्मियों और फिर वकीलों से बदतमीजी करने लगे।
विज्ञापन

7 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। व्हील चेयर पर मौजूद यादव सिंह को किसी तरह बचाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया।

8 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
वकीलों ने यादव सिंह के एक समर्थक की जमकर पिटाई कर दी। कहा यह भी जा रहा है कि हाथापाई के दौरान यादव सिंह और ईडी अधिकारियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हालांकि इस मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई मुकदमा नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन

9 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट - फोटो : amar ujala
बता दें, यादव सिंह को स्लिप डिस्क की बीमारी की वजह से व्हील चेयर पर बैठाकर कोर्ट में पेश किया गया था। लखनऊ में पेशी पहले से तय थी। इसके बाद भी लखनऊ पुलिस ने कोई खास व्यवस्था नहीं की थी। सुरक्षा के नाम पर परिसर और परिसर के बाहर चंद सिपाही मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें