फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने रची साजिश, युवक को बंधक बना पीट-पीटकर किया अधमरा, खून से लथपथ दरवाजे के बाहर फेंका

Mon, 11 Mar 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
शिवम अग्निहोत्री (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में चिनहट के उत्तरधौना स्थित साईं रेजीडेंसी में रविवार को शिवम अग्निहोत्री (23) को एक अधिवक्ता ने बंधक बनाकर अधमरा कर दिया। यही नहीं, खून से लथपथ उसे अपने दरवाजे के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसके साथियों को कॉल कर घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में देर शाम शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता व उसके परिवारीजनों के खिलाफ बंधक बनाने, हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सीतापुर के संदना स्थित करौनी निवासी अखिलेश अग्निहोत्री का बेटा शिवम चिनहट के उत्तरधौना के साईं रेजीडेंसी में किराए पर रहता था। वह बीबीडी के पास स्थित मेट्रो होलसेल में बतौर ब्रांड प्रमोटर के रूप में तैनात था। प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, शिवम के प्रेम संबंध कॉलोनी के ही अधिवक्ता जयप्रकाश दुबे के परिवार की एक युवती से हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर अधिवक्ता ने उसे चेतावनी दी थी। अधिवक्ता ने रविवार सुबह करीब 11 बजे शिवम को अपने घर बुलाया और बंधक बनाकर पीटाई की। इस दौरान परिवार के कई लोग भी थे। करीब तीन घंटे तक उसे पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

शव को गायब करने के फिराक में था आरोपी

आरोपी वकील जयप्रकाश - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसे अपने दरवाजे के बाहर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता ने शिवम के साथियों को सूचना दिया कि उसे कुछ युवकों ने पीटकर दरवाजे पर फेंक दिया है। मौके पर पहुंचे शिवम के साथी उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां देर शाम करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

पिता अखिलेश के मुताबिक, शिवम लखनऊ में करीब ढाई साल से रह रहा था। उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग है। इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं थी। पिता का आरोप है कि अधिवक्ता शिवम का शव गायब करने के फिराक में था। संयोग से शिवम के करीबी दोस्त उसे तलाशते हुए पहुंच गए।

प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, अखिलेश की तहरीर पर बंधक बनाकर पीटने व हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल में मेसेज देख जताई थी आपत्ति
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अधिवक्ता अपने परिवार की युवती का मोबाइल अचानक जांचने लगा। इस दौरान व्हाट्सएप पर शिवम के कुछ मेसेज पड़े थे। उसने पूछताछ की तो युवती ने राज उगल दिया। इससे नाराज अधिवक्ता ने शिवम के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और उसे कुछ लोगों के जरिए पहले संदेश भेजकर मिलने को कहा। इससे पहले शिवम को पता चल चुका था कि उसके और युवती के संबंध के बारे में अधिवक्ता को जानकारी हो गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें