फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में शुरू होगा चाइल्ड गाइडेंस पर एडवांस डिप्लोमा

Wed, 16 Jul 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू में शुरू होगा चाइल्ड गाइडेंस पर एडवांस डिप्लोमा
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में जल्द ही ‘एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसिलिंग’ विषय पर एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। मंगलवार को बीबीएयू और सावित्रीबाई फुले इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के बीच शैक्षणिक समझौता (एमओयू) किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस कोर्स के लिए 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह कोर्स विद्यार्थियों को चाइल्ड साइकोलॉजी, व्यवहारिक समस्याएं, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, अभिभावक परामर्श, भावनात्मक-सामाजिक विकास से जुड़ी गहन जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस दौरान बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, सावित्रीबाई फुले इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के रीजनल डायरेक्टर डॉ. अनिल वी. बाबू, असिस्टेंट डायरेक्टर लीना कुमारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें