संजय ने बताया कि इन दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल सबसे अमीर हैं। इनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये की है। वहीं दूसरे नंबर पर इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद हैं। अतीक की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये से अधिक की है। तो तीसरे नंबर पर गोरखपुर से किस्मत आजमा रहे गिरीश नारायण पांडे हैं। इनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये की है। दोनों सीटों पर मिलाकर सिर्फ तीन महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 32 में से 17 प्रत्याशी आयकर रिटर्न नहीं दाखिल करते हैं, जबकि 14 प्रत्याशियों ने आय का ब्योरा ही नहीं दिया।
उपचुनाव में ज्यादातर प्रत्याशी शिक्षित
संजय ने बताया कि इस उपचुनाव में 32 प्रत्याशियों में से एक डॉक्टर, 7 स्नातकोतर व 13 स्नातक हैं। जबकि चार प्रत्याशियों की योग्यता 12वीं या उससे कम है।
गोरखपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के शपथपत्र को लेकर संदेह
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक कर्जदार प्रत्याशियों में गोरखपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. सुरहिता करीम हैं। करीम की कुल संपत्ति 3 करोड़ 72 लाख की है, जबकि इन पर देनदारी साढ़े तीन करोड़ से अधिक है। संजय का कहना है कि करीम के शपथपत्र को लेकर थोड़ा संदेह है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी।