फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में आरटीई से भी होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश में निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दाखिला न पाने वाले बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश का अवसर खुल गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए पहली कक्षा में दाखिले की छूट के साथ ही ऑनलाइन प्रवेश आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

अलीगंज केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद दूबे के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा और बालवाटिका में प्रवेश के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अधिसूचना के अनुसार, पहली कक्षा की प्रत्येक 40 सीटों के सापेक्ष 25 प्रतिशत सीट पर आरटीई के तहत प्रवेश होंगे। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। तीन प्रतिशत सीटों पर दिव्यांग बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश आवेदन निशुल्क हैं। अभिभावक admission.kvs.gov.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।

पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छह वर्ष की होनी चाहिए उम्र
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांगजनों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी। बालवाटिका में प्रवेश के लिए उम्र तीन से पांच वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


20 मार्च से दो अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय विद्यालयों में संचालित बालवाटिका एक व तीन और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 20 मार्च से दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर आठ अप्रैल को पंजीकृत विद्यार्थियों की चयन व प्रतीक्षित अंतरिम सूची जारी की जाएगी। 21 अप्रैल से चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

दूसरी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन दो अप्रैल से
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार, बालवाटिका-2, कक्षा-2 व अन्य कक्षाओं में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दो अप्रैल से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन शुरू होंगे। यह प्रक्रिया खाली सीटों के आधार पर होगी। इसके लिए संबंधित विद्यालय की ओर से खाली सीटों का ब्योरा दिया जाएगा। आठ अप्रैल तक आवेदन, 13 अप्रैल को चयन सूची और 15 अप्रैल से प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें