फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजी के 29 कोर्सों में 1063 सीटों पर होंगे सीयूईटी से होंगे प्रवेश

Tue, 30 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक 2026-27 में 29 परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में 1063 सीटों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश होंगे। ये निर्णय विश्वविद्यलाय में नए सत्र में प्रवेश के लिए सोमवार को हुई पहली प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। इस दौरान प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए जाने के लिए रूपरेखा भी तय की गई है।
विज्ञापन

यह भी निर्णय लिया गया कि सीयूईटी परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश से जुड़ी विस्तृत सूचना, काउंसिलिंग कार्यक्रम और मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार वर्ष 2026 में 14 जनवरी तक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट के जरिये सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी मुताबिक सीयूईटी से बीएड व एमएड विशेष शिक्षा (एचआई, आईडी व वीआई), एलएलएम, एमए हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा, एमबीए, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमएससी (भौतिकी, रसायन, आईटी, माइक्रोबायोलॉजी, सांख्यिकी), एमटेक, एमसीए और एमवीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विवि के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि प्रवेश समिति ने पारदर्शी और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अभ्यर्थियों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी के लिए अपडेट रहने के लिए कहा। कोर्सवार सीटों का ब्योरा जारी कर दिया गया है।

बीएड, एमएड, विशेष शिक्षा

बीएड विशेष शिक्षा (श्रवण बाधित) 33 सीटें

बीएड विशेष शिक्षा (बौद्धिक दिव्यांग) 33 सीटें

बीएड विशेष शिक्षा (दृष्टि बाधित) 33 सीटें

एमएड विशेष शिक्षा (एचआई) 16 सीटें

एमएड विशेष शिक्षा (आइडी) 22 सीटें

एमएड विशेष शिक्षा (वीआई) 16 सीटें

विधि व प्रबंधन

एलएलएम 22 सीटें

एमबीए 132 सीटें

कला व सामाजिक विज्ञान (एमए)

एमए अर्थशास्त्र 44 सीटें

एमए शिक्षा 40 सीटें

एमए अंग्रेज़ी 44 सीटें

एमए हिंदी 44 सीटें

एमए इतिहास 44 सीटें

एमए राजनीति विज्ञान 44 सीटें

एमए समाजशास्त्र 44 सीटें

वाणिज्य व समाज कार्य

एमकॉम 44 सीटें

एमएसडब्ल्यू 44 सीटें

विज्ञान व प्रौद्योगिकी

एमएससी रसायन विज्ञान 44 सीटें

एमएससी आईटी 44 सीटें

एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 44 सीटें

एमएससी भौतिकी 44 सीटें

एमएससी सांख्यिकी 44 सीटें

एमटेक (एआईडीएस) 22 सीटें

एमटेक (एआईएफएम) 22 सीटें

एमसीए (एमसीए) 44 सीटें

एमपीओ 11 सीटें

ललित कला (एमवीए)

एमवीए (एप्लाइड आर्ट्स)17 सीटें

एमवीए (पेंटिंग) 20 सीटें

एमवीए (स्कल्पचर) 8 सीटें

कोट

बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम रूप रेखा तैयार कर ली गई है। सीयूईटी परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर काउंसिलिंग कार्यक्रम और प्रवेश से जुड़ी विस्तृत सूचना जारी की जाएगी। इस बार सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए समर्थ पोर्टल के जरिये दाखिले लिए जाने हैं।
विज्ञापन

- प्रो. संजय सिंह, कुलपति, पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें