फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जैन शोध संस्थान पहली बार शुरू करेगा स्नातक कोर्स

विज्ञापन
उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार जैन
विज्ञापन
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन शोध संस्थान पहली बार आगामी सत्र से जैन दर्शन एवं प्राकृत विषय में स्नातक कोर्स शुरू करेगा। इसकी कक्षाएं जुलाई 2026 से शुरू होंगी और आवेदन फॉर्म तीन माह पहले अप्रैल में आने की उम्मीद है। इस संबंध में नौ जनवरी को होने वाली समिति की बैठक में इस कोर्स पर मुहर लग जाएगी। इससे पहले संस्थान में केवल छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स ही संचालित हो रहे थे।

संस्कृति विभाग की स्वायत्तशासी संस्था उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार जैन ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक कोर्स की शुरुआत भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही है। इसके तहत चार वर्षीय कोर्स का संचालन होगा, जिसमें आठ सेमेस्टर होंगे।
विज्ञापन

पहले दो सेमेस्टर पूरे करने पर सर्टिफिकेट, चार सेमेस्टर पर डिप्लोमा, छह सेमेस्टर पर स्नातक की डिग्री और आठ सेमेस्टर पूरे करने पर बीए ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी। स्नातक की कक्षाओं का संचालन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के कक्षों में ही किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम जैन दर्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी देगा और आगे शोध छात्रों के लिए काफी मददगार भी साबित होगा।
विज्ञापन


एक लाख का तीर्थंकर ऋषभदेव सम्मान देगा संस्थान

जैन शोध संस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर के सात सम्मान दिए जाएंगे जिसमें से किशोर चंद्र जैन की स्मृति में एक लाख रुपये का तीर्थंकर ऋषभ जैन सम्मान दिया जाएगा। संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार जैन ने बताया कि 51-51 हजार रुपये के तीन सम्मान क्रमश: निर्मल कुमार सेठी की स्मृति में तीर्थंकर महावीर अहिंसा सम्मान, हरक चंद्र जैन सेठी की स्मृति में आचार्य कुंद-कुंद सम्मान दिए जाएंगे। यह सभी सम्मान राष्ट्रीय स्तर के हैं जिनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दार्शनिक जुगल किशोर जैन की स्मृति में इस बार युगल चेतना सम्मान दिया जाएगा जिसके लिए छह जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा राज बहादुर व स्व. धर्मवीर जैन की स्मृति में 31 हजार रुपये का भरत चक्रवर्ती सम्मान, नवीन जैन की स्मृति में 21 हजार रुपये का श्री गणेश प्रसाद वर्णी श्रुत आराधक सम्मान और राजकुमार-संतोष कुमार जैन की स्मृति में 21 हजार रुपये का श्रुत संवर्धन सम्मान दिया जाएगा। प्रो. अभय कुमार जैन ने बताया कि सम्मानों से संबंधित संपूर्ण जानकारी संस्थान की वेबसाइट upjvri.org.in पर मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें