फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट में एमबीए के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीए इन फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से पेश किया जा रहा है। इसमें 60 सीटें निर्धारित हैं और यह युवाओं को फार्मास्युटिकल उद्योग में रोजगार के अवसर देगा।
विज्ञापन

लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीफार्मा, बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग), बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बीएससी (केमिस्ट्री) या एमएससी के उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। प्रवेश जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम में कुल 80 क्रेडिट निर्धारित हैं और इसे चार सेमेस्टर में बांटा गया है। प्रति सेमेस्टर की फीस 81,080 रुपये है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की प्रबंधन एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करेगा। प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षित युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही पांच लाख रुपये या उससे अधिक के वार्षिक पैकेज मिल सकते हैं।
विज्ञापन




पाठ्यक्रम की विशेषताएं

यह उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों में अपनी तरह का पहला रोजगारोन्मुखी एमबीए फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट कार्यक्रम है। भारत की वैश्विक फार्मा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को देखते हुए इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। पाठ्यक्रम में फार्मास्युटिकल इंटरनेशनल बिजनेस, फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट डवलपमेंट जैसे उद्योगोन्मुख विषय शामिल हैं। इसमें फार्मास्युटिकल ब्रांड मैनेजमेंट एवं बायोमेडिकल डिवाइसेज जैसे महत्वपूर्ण विषय भी पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें