फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में अब सप्ताह में पांच दिन चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अब सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही काम होगा। कक्षाएं और कार्यालय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही फिजिकल एजुकेशन विभाग की शुरुआत होगी। ये निर्णय बुधवार को कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित 41वीं विद्या परिषद की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम चार मल्टीडिसीप्लिनरी पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड कोर्स शुरू होंगे। फिजिकल एजुकेशन विभाग खुलने के बाद भविष्य में बीपीएड एवं एमपीएड जैसे कोर्स शुरू किए जा सकेंगे। बैठक में कुलसचिव रोहित सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार अनिल मिश्रा, डीन एकेडमिक्स प्रो. वीके सिंह, प्रो. पी. राजीवनयन सहित विद्या परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें