फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष दाखिला घोटाला: एसटीएफ दाखिल करेगी अनुपूरक आरोप पत्र, अकाउंटेंट के नाम खाता खोलकर हुआ था खेल

Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिलों में सामने आया है कि छात्रों की काउंसिलिंग से पहले ही फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें एडवांस जमा कराया गया था। यह खाता अकाउंटेंट के नाम से खोला गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिलों की जांच कर रही एसटीएफ जल्द ही अदालत में अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। एसटीएफ इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब मिर्जापुर के संतुष्टि मेडिकल कॉलेज की संचालक डॉ. रितु गर्ग की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ जुटाए गये साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन


एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक संतुष्टि मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक 76 दाखिले हुए थे। दाखिला लेने वाले छात्रों की काउंसिलिंग से पहले ही फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें एडवांस जमा कराया गया था। यह खाता उन्होंने अपने अकाउंटेंट नीरज कुमार जायसवाल के नाम से खोला था, जबकि इसका संचालन डॉ. रितु गर्ग का बेटा करता था। जब एसटीएफ ने फर्जी दाखिला लेने वाले छात्रों को तलब कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कॉलेज संचालकों की करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया। एसटीएफ ने छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम रहे कि डॉ. रितु गर्ग को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें - जानें, राम मंदिर निर्माण में अब तक कितने हजार करोड़ हुए खर्च, काशी व महाकाल कॉरीडोर से आगे निकला बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ ने तैयार किया श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत, श्री रघुवर जी के अवधपुरी में... ये हैं बोल


कई संचालकों की भूमिका की जांच जारी
एसटीएफ के अधिकारी अब उन कॉलेज संचालकों की भूमिका की जांच भी कर रहे हैं, जहां पर 20 से ज्यादा दाखिले हुए थे। इसके बाद 10 या उससे कम दाखिले करने वाले कॉलेज संचालकों को तलब किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस प्रकरण में वाराणसी के एक कॉलेज के दो संचालक फरार चल रहे हैं, जिनकी एसटीएफ को तलाश है। एसटीएफ ने अब तक करीब 500 ऐसे छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं, जिनका फर्जी तरीके से दाखिला हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें