फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भातखंडे में शास्त्रीय संगीत के पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू

विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय। - फोटो : भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
लखनऊ। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय में गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं के पाठ्यक्रमों में 30 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय की ओर से बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (बीपीए) और मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (एमपीए) पाठ्यक्रमों के साथ प्रवेशिका से पारंगत स्तर तक डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में भी दाखिले होंगे। इन पाठ्यक्रमों में छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा, तकनीक और प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवा अपने हुनर को निखार कर भविष्य में कलाकार, शोधार्थी और संगीत विशेषज्ञ के रूप में आगे बढ़ सकेंगे।


ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल www.bhatkhandeuniversityadm.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं पाठ्यक्रम, पात्रता और प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारी विवि की वेबसाइट www.bhatkhandeuniversity.ac.in पर उपलब्ध है। चयन निर्धारित योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें