फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती की आत्महत्या के मामले में बिल्डर व चार अन्य पर एफआईआर

विज्ञापन
रतना की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट निवासी रतना सिंह की आत्महत्या मामले में पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गोरखपुर के बिछिया निवासी रतना के पिता सुधीर सिंह ने बिल्डर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुधीर सिंह के अनुसार, उनकी बेटी ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। रतना विरासत कंपनी में काम करती थी, जिसका संचालक शरद है। आरोप है कि शरद, पल्लवी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। 12 मई को रतना ने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया था, जिसमें शरद और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप थे। उन्होंने पुलिस को वह वीडियो उपलब्ध कराया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन की दिशा में छानबीन
इंस्पेक्टर के अनुसार, रतना का मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाए जाएंगे। पुलिस प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेन-देन की दिशा में छानबीन कर रही है। शरद का गोमतीनगर विस्तार में एक होटल भी बताया जा रहा है। विरासत कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। पुलिस शरद की पत्नी पल्लवी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। बेटी की मौत से सुधीर गमगीन हैं। सुधीर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें