फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission in ITI: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया 15 दिन बढ़ाने की तैयारी

Sat, 01 Oct 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आईटीआई में दाखिले के लिए कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय से प्रवेश प्रक्रिया बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है। बताया जा रहा है कि निजी क्षेत्र के संस्थानों में करीब तीन लाख सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए चार चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में निजी कॉलेजों की सीटें खाली हैं। इसलिए प्रवेश प्रक्रिया 15 दिन बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने महानिदेशक, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। अभ्यर्थियों को सीधे कॉलेज से संपर्क कर दाखिला लेने के लिए कहा गया था। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद निजी संस्थाओं की कुल चार लाख सीटों में से बमुश्किल एक लाख सीटें ही भर सकी थीं। वहीं, सरकारी संस्थानों की करीब 1.20 लाख सीटों में से ज्यादातर पर प्रवेश हो चुके हैं। नाममात्र की सीटें ही खाली हैं।

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद संयुक्त शिक्षा निदेशक सत्यकांत का कहना है कि निजी व सरकारी आईटीआई में खाली सीटों का सही आंकड़ा सभी जिलों का ब्योरा आने के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल खाली सीटों पर आवेदन के लिए केंद्र से अनुमति मिलते ही दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें