फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं कांड में दोषी मिल रहे कई अफसर, जल्द गिर सकती है गाज; सीओ रैंक के अफसर की लापरवाही के भी प्रमाण

Tue, 21 Apr 2026 08:09 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बदायूं में एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में शासन सख्त कार्रवाई करेगा। एचपीसीएल के वरिष्ठ अफसरों ने सीएम योगी से मुलाकात कर पूरा घटनाक्रम बताया था। अब जांच के बाद जल्द ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गाज गिर सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के दो अधिकारियों सुधीर कुमार गुप्ता (DGM) और हर्षित मिश्रा (AGM) की हत्या के मामले में शासन लापरवाही बरतने वाले कई अफसरों पर कार्रवाई करने जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर शासन उनको निलंबित करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो जांच में एक सीओ रैंक के अफसर की लापरवाही के ठोस प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, बदायूं कांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी, जिसने जांच के बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें दो अफसरों की शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का जिक्र किया गया है। दोनों अफसरों को सुरक्षा भी प्रदान नहीं की गई थी। 

डीएम के निर्देश के बावजूद इस मामले में पुलिस के अधिकारी सीमा विवाद में उलझे रहे और आरोपियों पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा। इस घटना के बाद एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। 

लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी

वहीं एसएसपी और सीओ को हटाने के साथ संबंधित थाने के कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एसआईटी की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें