फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों को पिलाईं दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वीरांगना अवंती बाई जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में रविवार को पल्स पोलियो अभियान व विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा व डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बच्चों को दवा पिलाकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगी। नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। डीएम ने बताया कि 2783 बूथों पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। सोमवार से स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाएंगे।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा, इसके बाद भी जो बच्चे बच जाएंगे, उन्हें 16 दिसंबर को मॉपअप राउंड चलाकर दवा दी जाएगी। कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश, अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता, डफरिन की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधु गैरोला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपी लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें