फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एडीएम ने कहा थोड़ी देर में आना, नाराज ग्राम प्रधानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
एडीएम की प्रधानों से नोकझोंक।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। समाधान दिवस के दौरान मोहनलालगंज तहसील में हंगामा हो गया। दरअसल, एडीएम वित्त एवं राजस्व फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच कुछ ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। ग्राम प्रधानों ने प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन के खिलाफ ज्ञापन देने की बात कही। इस पर एडीएम ने कहा कि अभी फरियादियों की समस्या सुनी जा रही है। थोड़ी देर में आना। इसी बात पर प्रधान नाराज हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

नाराज प्रधान परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मोहनलालगंज के ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी प्रधान प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन का ज्ञापन लेकर तहसील में पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। धरने पर बैठे प्रधानों को एसडीएम अंकित शुक्ला, एसीपी रजनीश वर्मा ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। डेढ घंटे तक चले हंगामे के बाद एडीएम ग्राम प्रधानों के पास पहुंचे और तहसील समाधान दिवस खत्म होने के बाद वार्ता करने के लिए कहा। इसके बाद प्रधान शांत हुए। हंगामे के दौरान तहसील दिवस में आए फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Iतहसील दिवस में जनसुनवाई के दौरान प्रधान ज्ञापन लेकर आए थे। कुछ फरियादी पहले से खड़े थे, जिनकी सुनवाई चल रही थी। प्रधानों ने ज्ञापन लेने के लिए कहा। फरियादियों की समस्या को देखते हुए उन्हें थोड़ी देर बाद आने के लिए बोला गया। इससे वे नाराज हो गए। प्रधानों से ज्ञापन ले लिया गया। I
विज्ञापन

I- राकेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व I



फर्जी एग्रीमेंट पर डीएम ने सब रजिस्ट्रार को लगाई फटकार

डीएम विशाख जी ने बीकेटी में शनिवार को जनसुनवाई की। इस दौरान प्राॅपर्टी डीलरों का एक कारनामा उनके सामने आया। प्रॉपर्टी डीलर चंद्रवीर सिंह के परिवार की जमीन को अपनी प्राॅपर्टी बताकर बेच दिया। यही नहीं, करोड़ों की जमीन का महज 20 लाख में एग्रीमेंट कर दिया। खुलासा तब हुआ जब जमीन खरीदार मौके पर प्लाॅट देखने पहुंचे। डीएम विशाख जी शनिवार को सब रजिस्ट्रार बीकेटी को समाधान दिवस में बुलाकर पूछताछ की और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।



डीएम विशाख जी जैसे ही शनिवार को लगभग 11 बजे बीकेटी तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे, फरियादियों की भीड़ बढ़ गई। 20 मिनट तक तहसील का निरीक्षण किया। एक घंटा सुनवाई के दौरान सात बार बिजली की आवाजाही हुई। डीएम ने पुलिस को निर्देशित करते रहे कि फरियादियों को कतार में खड़ा कराएं, लेकिन भीड़ बढ़ने पर वह खुद खड़े हो गए। नवीकोट नंदना निवासी चंद्रवीर सिंह ने 1.20 करोड़ की जमीन को दोबारा बेच दिए जाने की शिकायत की। भोलापुरवा निवासी दिनेश वर्मा ने एक निजी कॉलेज के मालिक और बीकेटी ब्लॉक प्रमुख के पति पर उनकी दीवार गिराने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम को जांच के लिए कहा। असी गांव के अशोक सिंह ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने तालाब में जहर डालकर 20 क्विंटल मछलियां मार दीं। डीएम ने पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने पहाडपुर के अतरौरा गांव के पास ग्लूकोज फैक्ट्री के प्रदूषण की जांच करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम इसकी जांच करेगी।



बार-बार कल्ली पश्चिम में जमा लेखपाल



सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सचिन वर्मा ने की। कल्ली पश्चिम निवासी मनीराम रावत ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि लेखपाल बार-बार यहां तैनाती करवाकर प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ पहुंचा रहे हैं। तालाब में दर्ज गाटा 1435 को लेकर तीन जून से अब तक चार बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि बहुमंजिला निर्माण हो गया। प्रेमशंकर अवस्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि सरकारी भूमि गाटा संख्या 466 पर अवैध निर्माण कराया गया है। एडवोकेट दिग्विजय सिंह चौहान ने साप्ताहिक बाजार के स्थानांतरण न हो पाने की शिकायत की।
750 शिकायतों में महज 151 का निस्तारण

जनपद की पांचों तहसीलों में हुए शनिवार को लगे समाधान दिवस में 750 शिकायतों में से सिर्फ 151 का ही निस्तारण कराया जा सका। डीएम ने बताया कि तहसील सदर में 49 में से आठ, मलिहाबाद में 77 में से 12, बीकेटी में 248 में से 82, मोहनलालगंज में 265 में से 39, सरोजनीनगर में 111 में से 10 प्रकरण का मौके पर निपटारा कराया गया। डीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय करते हुए फोटो व वीडियो सहित आख्या पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें