फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूली शतरंज में आदित्य, नंदिनी और हरिओम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सोहनलाल इंटर कॉलेज व क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज की देखरेख में जनपदीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें आदित्य सिंह, नंदिनी, हरिओम ने अपने-अपने आयु वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन

बालक अंडर-14 में क्वींस कॉलज के प्रद्युम्म प्रथम, तूफान सिंह द्वितीय और नीतीश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्राथमिक स्कूल मलूकपुर की वर्षा प्रथम, अनन्य द्वितीय और शगुन तृतीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह प्रथम, बाल निकुंज के उमंग द्वितीय और रामाधीन कॉलेज के अनुज चौरसिया तृतीय रहे। बालिका वर्ग में क्वींस कॉलेज की नंदिनी, जनता कॉलेज के प्रियांशी और मानसी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।

बालक अंडर-19 में डीएवी कॉलेज के हरिओम ने बाजी मारी। बीटीएस कॉलेज के लवकुश उप विजेता और विद्यास्थली के हर्षित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में क्वींस कॉलेज की अमिना ने खिताब जीता। नंदिनी को दूसरा और चांदनी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें