फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदलते मौसम में बढ़ रहा फंगल इंफेक्शन, रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बदलते मौसम ने सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी धूप तो कभी बारिश से फंगल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर के बलरामपुर अस्पताल में रोजाना करीब 400 मरीज पहुंच रहे हैं, जो इस समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. उस्मानी बताते हैं कि लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं और तौलिया या कपड़ा साझा कर लेते हैं। ऐसे में संक्रमण एक-दूसरे से आसानी से फैल जाता है। उनकी ओपीडी में रोज ही करीब 800 मरीज आते हैं, जिसमें से आधे मरीज इसी बीमारी से ग्रस्त मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में नमी व पसीना दोनों से फंगल इंफेक्शन पनपता है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बार लोग महंगे विशेष साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे फायदा मिलने के बजाय त्वचा की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि खुजली, लालिमा, चकत्ते, दाद आदि लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और बिना विशेषज्ञ की सलाह के कोई क्रीम या साबुन का प्रयोग न करें।
डॉ. उस्मानी बताते हैं कि अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो फंगल इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल सकता है। इससे खुजली, जलन, दाने और स्किन डैमेज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

घर में प्रत्येक व्यक्ति अपनी तौलिया अलग रखे।
कपड़ों को धोने के बाद कम से कम पांच से छह घंटे धूप में सुखाए।
कपड़ों को पहनने से पहले दोनों तरफ प्रेस करे।
दूसरों का साबुन या कपड़े बिल्कुल न साझा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें