फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : प्रयागराज में हुए एनकाउंटर के बाद बोले एडीजी, हत्यारों को संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 27 Feb 2023 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एडीजी ने कहा कि प्रयागराज में गवाह की हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अल्लापुर अरबाज घटना के दौरान क्रेटा गाड़ी चला रहा था। उसने गाड़ी से बाहर आकर फायरिंग भी की थी। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की गयी है।
विज्ञापन
यूपी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले बदमाशों में शामिल अरबाज को एनकाउंटर में ढेर किए जाने के बाद एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हत्यारों को संरक्षण देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई अपराधी संरक्षण मांगे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस फरार बदमाशों पर इनाम घोषित करने जा रही है। सही सूचना देने वाले आमजन भी इसके हकदार बन सकते हैं।

विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि प्रयागराज में गवाह की हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। सरकार की ओर से विधानसभा में वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी थी। राज्य सरकार ने घटना में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अल्लापुर अरबाज घटना के दौरान क्रेटा गाड़ी चला रहा था। उसने गाड़ी से बाहर आकर फायरिंग भी की थी। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की गयी है। प्रदेश पुलिस ने ऐसे सभी माफिया, अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। फरार बदमाशों पर जल्द प्रयागराज पुलिस इनाम घोषित करेगी जिसे डीजीपी मुख्यालय स्तर से भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें