फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Mon, 27 Feb 2023 07:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के रामपुर बेहड़ा गांव के पास सोमवार दोपहर कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान ओमप्रकाश (55) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बीकेटी ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, इटौंजा के दुधरां गांव का ओमप्रकाश बीकेटी तहसील में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उधर, काकोरी के दिगहु पुल के पास रविवार को वाहन की टक्कर से गोहरामऊ निवासी किसान प्रेम सागर (40) की मौत हो गई। वहीं, अलीगंज के न्यू फ्रेंड कॉलोनी के पास रविवार रात सुरेश (45) की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। (संवाद)
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर महिला ने लगा ली फांसी
लखनऊ। मदेयगंज के बाबा का पुरवा निवासी गुड्डी देवी (45) ने रविवार शाम बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली। गुड्डी देवी के बेटे रोहित ने बताया कि पिता राजू फल का ठेला लगाते हैं। वह दुकान पर थे। इस दौरान घर पर अकेली गुडडी ने फांसी लगा ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें