फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली पहुंचे एडीजी: बोले- अपराधियों की निगरानी करें और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें

Thu, 23 Mar 2023 03:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने जिले के पुलिसकर्मियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते एडीजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को रायबरेली पहुंचकर न सिर्फ कानून व्यवस्था की समीक्षा की बल्कि महराजगंज स्थित केंद्रीय मालखाना यार्ड का निरीक्षण किया। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले एडीजी ने केंद्रीय मालखाना यार्ड का जायजा लिया।

विज्ञापन


यह प्रदेश का पहला केंद्रीय मालखाना है, जहां पर सीज, चालान समेत अन्य कार्रवाई के तहत कब्जे में लिए गए वाहनों को रखा जाता है। निरीक्षण करने के बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर एडीजी ने अधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: बोले, छह साल पहले कोई मानता ही नहीं था कि यूपी कभी सुधरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव बोले, मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं अखिलेश यादव


मीडिया से बातचीत में एडीजी ने कहा कि उनका यह पहला रायबरेली दौरा है। महराजगंज में केंद्रीय मालखाना यार्ड देखकर अच्छा लगा।

उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से कहा कि किसी दशा में अपराध नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपराधियों की निगरानी कराने के लिए कहा है। खासकर महिला उत्पीडऩ को लेकर सजगता बरतते हुए कोई प्रकरण आने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें