फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हादसाः देर रात एडीजी लखनऊ जोन पहुंचे अस्पताल, बोले, पीड़िता और वकील की हालत गंभीर

Mon, 29 Jul 2019 12:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी, लखनऊ - फोटो : ANI
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्मी पीड़िता के साथ हुए हादसे को लेकर पुलिस हत्या की साजिश और दुर्घटना के कोण से जांच कर रही है। इस बीच लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन



कृष्ण का कहना है कि डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता और उसका वकील लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनकी कुछ हड्डियां टूट गई हैं। एक के सिर पर भी लगी है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अब तक किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। मैंने परिजनों से कहा है कि वे जल्द रिपोर्ट कराएं। 

एडीजी ने कहा कि ट्रक के लाइसेंस नंबर पर काले रंग की हमे कोई जानकारी नहीं है लेकिन दोनों ही वाहनों करी फोरेंसिक जांच होगी और उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि कार में जगह कम होने के कारण पीड़िका के परिवार ने ही सुरक्षाकर्मियों से साथ न आने को कहा था। लेकिन यह जांच का विषय है। 

आपको बता दें कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी के अंतर्गत सुल्तानपुरखेड़ा मोड़ पर रविवार दोपहर कार व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पुष्पा सिंह (40) पत्नी महेश सिंह, निवासी माखी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें