फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Violence in UP: एडीजी कानून व्यवस्था बोले- बवाल करने वालों की पहचान हुई, अब तक 237 गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 06:56 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। मामले में अब तक 237 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में जुमे की नमाज के बाद जगह-जगह हिंसा करने के आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। मामले में लगातार गिरफ्तारियां करते हुए पुलिस ने अब तक 237 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 237 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है।
  एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। आरोपियों पर कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

 



गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रयागराज में 68, सहारनपुर में 55, हाथरस में 50, अम्बेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25 और अलीगढ़ में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें