फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से 12 शहरों के लिए 26 अगस्त से चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ: रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम प्रशासन की ओर से लखनऊ से 12 पशहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसें 26 से 31 अगस्त तक आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से चलेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के अनुसार अत्यधिक भीड़ वाले रूटों—दिल्ली, देहरादून, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली और कानपुर के लिए लगातार बसें चलाई जाएंगी। सभी बसों की मरम्मत के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को निर्बाध सेवा देने के लिए 26 से 31 अगस्त के बीच चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और ड्राइवर-कंडक्टरों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।।अनुबंधित बसों का भी पूरा संचालन होगा। वहीं प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं और बहनों को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के सरकारी आदेश का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि पर्व पास आते ही शासन स्तर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें