फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम खां से जेल में मिलने पहुंचे शिवपाल, बोले- वह बेहद तकलीफ में; उन्हें फर्श पर लिटाया जा रहा है

Wed, 12 Aug 2026 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Azam Khan in jail: सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल पहुंचे। वहां से लौटकर उन्होंने कहा कि वह बेहद तकलीफ में हैं। 
 
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अफसरों पर आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया। कहा कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को उनके पाप की सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजम खां इस समय जेल में काफी तकलीफ में हैं। उन्हें फर्श पर सुलाया जा रहा है।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने जेल में आजम खां से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर मीडिया से बात की। उन्होंने आजम से हुई मुलाकात के बारे में चर्चा की। साथ ही मौजूदा कमिश्नर एवं तत्कालीन जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए जिन्होंने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की। सपा सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा। कई बार विधायक, सांसद व कैबिनेट मंत्री रहने वाले आजम खां के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने रामपुर क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर भी सवाल उठाए। कहा कि पिछले आठ वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन रामपुर में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगी है जबकि सपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर में तमाम विकास कार्य कराए गए थे।
विज्ञापन


जौहर यूनिवर्सिटी के विवाद पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रों के साथ किसी भी तरह का जुल्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के संस्थान को राजनीतिक प्रतिशोध का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से भी बातचीत की। इसके बाद शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे और वहां के हालात की जानकारी ली। उनके दौरे को सपा की ओर से आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें