अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
प्रदेश के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के फेसबुक यूजर्स अब सोशल साइट नेटवर्क फेसबुक के जरिए भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
फेसबुक देश में पहली बार यूपी से इसकी शुरुआत करने जा रहा है। फेसबुक के भारत और दक्षिण एशिया के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर नितिन सलूजा ने गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश को भेजे ई-मेल में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के फेसबुक यूजर्स को 8 अक्तूबर को प्रस्तावित पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस पर उनके फेसबुक न्यूज फीड में ‘रजिस्टर टू वोट’ का संदेश भेजा जाएगा।
इसमें ‘रजिस्टर नाऊ’ का बटन दबाते ही यूजर को नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा। इससे उसे घर बैठे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका मिल सकेगा।