फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 'मैंने तय कर लिया था कि मुझे नौकरी नहीं करनी है', अभिनेत्री निम्रत कौर ने बताया कैसे मिली कामयाबी

Sat, 28 Nov 2026 10:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आयोजित कोसला लिटरेचर फेस्टिवल में विविध विषयों पर मंथन हुआ। आयोजन में अभिनेत्री निम्रत कौर भी पहुंचीं और कॅरिअर पर बात करने से लेकर लखनऊ के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
अभिनेत्री निम्रत कौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सिर्फ खाने में ही नहीं बातों में भी स्वाद है। ये बात बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को चिठ्ठियों से चरित्र तक सत्र में अजय जैन से बातचीत के दौरान कही। निम्रत ने कहा कि लखनऊ आते ही सबसे पहले एयरपोर्ट पर लिखा दिखता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं और बस वहीं से मिजाज बदल जाता है। यहां की हवा में एक अलग ही रूहानियत है।

विज्ञापन


निम्रत ने अपने करियर को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि मैंने लाइफ में क्या करना है, ये डिसाइड करने के बजाए ये तय किया कि मुझे जीवन में क्या नहीं करना है और मैंने सोच लिया था कि मुझे नौकरी नहीं करनी है।

बॉलीवुड के अपने सफर को लेकर उन्होंने बताया कि जब 2004 में मैं मुंबई पहुंची तो मुझे नहीं पता था कि कहां से शुरू करूं, कैसे सीखूं और फिर मैने थिएटर करना शुरू किया जहां से मैंने अदाकारी की बारीकियां सीखी। फिल्मों और थिएटर में अंतर को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि थिएटर में दर्शक तय करते हैं कि वो किसको देखना चाहते हैं जबकि फिल्मों में डायरेक्टर तय करते हैं कि वो किसको दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थिएटर करने से कमिटमेंट और अनुशासन दोनों आते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें अपना खुद का काम खुद से करना पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जीवन को लेकर बहुत ज्यादा प्लान नहीं बनाती हूं, इससे दुख भी कम होता है। नई पीढ़ी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि शॉर्टकट ढूंढने के बजाए मेहनत करें।

Trending Videos
विज्ञापन

अश्लील गीतों और फिल्मों से भोजपुरी की नकारात्मक छवि बनी

रूट्स, रील्स एंड द रीजनल रेनेसां सत्र में रंगमंच कलाकार धनंजय शर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अनन्या ने उर्वी सिंह के साथ रंगमंच, सिनेमा और क्षेत्रीय भाषाओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने भोजपुरी और अवधी की समृद्ध साहित्यिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ अश्लील गीतों और फिल्मों के कारण इन भाषाओं की बनी नकारात्मक छवि को बदलने की जरूरत है।

'बिफोर इट बिकम्स आर्ट' सत्र में ताहा अहमद और सैय्यद मोहम्मद जैद ने तारूका श्रीवास्तव के साथ कला, लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विरासत पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है।

द रामायण डायलॉग्स: 'द विमेन ऑफ द एपिक' सत्र में लेखिका एवं समीक्षक भावना सोमाया ने देवांशी सेठ के साथ रामायण के महिला पात्रों और हिंदी सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रामायण केवल सीता की कहानी नहीं बल्कि करीब 50 अन्य महिलाओं की भी गाथा है। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और अर्थशास्त्री सलोनी खन्ना ने डिजिटल दौर में सिविल सेवाओं की बदलती भूमिका पर विचार रखे।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाई है। इसके साथ ही रीड अ किताब सत्र में डॉ. नील पी श्रीवास्तव और बुक क्लब के संस्थापक एकता व अनुराग ने पढ़ने की बदलती आदतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किताबें खरीदने का चलन बढ़ा है लेकिन उन्हें पढ़ने की आदत कमजोर हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें