पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा है कि जिन लोगों ने गलत एस्टीमेट बनाए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने वसूली गई रकम तत्काल वापस करने के निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने कास्ट डाटा बुक का उल्लंघन कर बिजली कनेक्शन के लिए ज्यादा धनराशि का एस्टीमेट बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से वसूली गई रकम तत्काल वापस करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने मंगलवार को सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर कहा है कि जिन कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन के लिए कास्ट डाटा बुक की अनदेखी करके गलत एस्टीमेट बनाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करके 5 अक्तूबर तक रिपोर्ट भेजी जाए साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से वसूली गई ज्यादा रकम तत्काल वापस करने को भी कहा है।