अम्बेडकरनगर में माफिया सरगना खान मुबारक द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई रकम से तैयार संपत्ति लगातार पुलिस के निशाने पर रही। पुलिस टीम ने हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत माफिया सरगना खान मुबारक के गांव हरसंभार पहुंचकर उसके द्वारा खरीदी गई पौने 2 एकड़ भूमि पर लगी फसल को जोतवा दिया।
पुलिस के अनुसार भूमि की कुल कीमत लगभग 72 लाख रुपए है जबकि लगभग एक लाख रुपए कीमत की फसल नष्ट करा दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम के तहत की। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मंगलवार को हंसवर बाजार स्थित काम्प्लेक्स को पुलिस ने ढहवा दिया था जिसमें कुल 20 दुकानें बनी हुई थी।