फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए-एनआरसी प्रकरण में गैंगस्टर के आठ फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज व चौक पुलिस ने डुगडुगी पिटवा आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन

ठाकुरगंज और चौक पुलिस ने सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा व आगजनी में शामिल आठ फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा सोमवार को पुलिस की एक टीम ने डुगडुगी पिटवाकर फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कराई। चौक के एसीपी आईपी सिंह का कहना है कि आरोपियों के घरों में कुर्की का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर में प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व बवाल हुआ था। इस मामले में ठाकुरगंज, हजरतगंज और हसनगंज थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। ठाकुरगंज पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, जिसमें से 11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अदालत में हाजिर हो गया था जबकि सात कोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्ध आदेश ले आए हैं। उग्र भीड़ की अगुवाई करने वाले बालागंज चौराहा पर रहने वाले मो. ताहिर समेत नवाब उर्फ रफत अली, अहसन, मो. आलम, रिजवान, इरशाद, हसन, इरशाद और अहसन फरार चल रहे हैं। सभी आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना चौक या ठाकुरगंज थाना प्रभारी अथवा उन्हें दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें