फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: जेल में बंद कांग्रेस सांसद से मिले कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष , कहा- पूरी पार्टी सांसद के साथ

Mon, 17 Feb 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

यूपी कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष ने सोमवार को जेल में बंद कांग्रेस सांसद से मुलाकात की और कहा कि हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब भी कोई अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। उसके खिलाफ षडयंत्र रच दिया जाता है।
विज्ञापन
सांसद राकेश राठौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला कारागार में सोमवार को कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने सांसद राकेश राठौर से करीब 40 मिनट  मुलाकात की। इस दौरान सांसद  प्रतिनिधि वसीउल्लाह व सांसद के भाई अनिल राठौर भी साथ रहे।

विज्ञापन


दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी सांसद के साथ है। कहा कि कोई भी व्यक्ति ईमानदारी से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। इस दौरान उसके विरुद्ध षड्यंत्र रच दिया जाता है। राकेश राठौर भी इसी का उदाहरण हैं। यह एक  वैचारिक लड़ाई है। इसमें किसी भी तरह के आरोप लग सकते हैं। कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश का नेतृत्व हो या केंद्रीय नेतृत्व हो पूरी कांग्रेस पार्टी सांसद के साथ है। कहा कि जब भी सरकार के सामने सच्चाई उजागर की जाती है। न्याय की लड़ाई लड़ी जाती है। मुश्किलें आती हैं। हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें