फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच ट्रेनों में खराब हुए एसी, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों ने छपरा-दिल्ली सहित पांच ट्रेनों में एसी काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई है। मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 05194 की बोगी एम-2 में यात्री एसी प्लांट के ठीक से काम न करने से परेशान रहे। एसी की कूलिंग कम हो जा रही थी। कोच अटेंडेंट व टीटीआइ से शिकायत के बाद भी कूलिंग ठीक नहीं हुई। बाद में कंट्रोल रूम में सूचना देने पर एसी दुरुस्त की गई। इसी तरह ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल की एसी थर्ड बोगी में कूलिंग नहीं होने की शिकायत यात्रियों ने की है। ट्रेन 03222 राजेंद्रनगर समर स्पेशल ट्रेन में भी एसी सेकेंड की बोगी ए-1 में भी एसी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

बढ़नी-बांद्रा स्पेशल को मिला विस्तार
रेलवे ने बढ़नी-बांद्रा स्पेशल ट्रेन को विस्तार दे दिया है। ट्रेन नंबर 09043 बढ़नी-बांद्रा स्पेशल छह से 27 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसी तरह वापसी यात्रा में 09044 बांद्रा-बढ़नी स्पेशल सात से 28 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें