फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार के पार, इलाज के लिए 1300 वेंटिलेटर तैयार

Thu, 07 May 2020 06:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर अब तक 11 हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, 16 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह गुरुवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 51 हजार श्रमिक प्रदेश लाए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार उन्हें रोजगार देने पर काम कर रही है। श्रमिकों को लेकर आ रही ट्रेनों का आना जारी है। नौ मई को शारजाह से पहली फ्लाइट लखनऊ आएगी।

प्रदेश में 15294 औद्योगिक इकाइयां काम कर रही हैं और 64000 सूक्ष्म इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। मंडियों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1869 हो गई है जबकि 1130 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। कोरोना के कारण प्रदेश में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के अब तक आए 3059 केस 67 जिलों से हैं। प्रदेश के आठ जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 16 जिलों में कोई भी कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। वहीं, राज्य में कोविड-19 के इलाज के लिए वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाकर 1300 तक पहुंचा दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें