यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने रविवार को लखनऊ जिला जेल का निरीक्षण किया और निर्माण संबंधी कमियां दूर करने सहित कई निर्देश दिए। इस दौरान लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि जेल में सीवर, पेयजल और निर्माण संबंधी खामियों को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण कर महिलाओं व उनके साथ रहने वाले बच्चों से भी मुलाकात की।
उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाए जिससे कि वह खुद को व्यस्त रख सकें। उन्होंने कैदियों का पारिश्रमिक बढ़ाने के साथ ही पुराने हो चुके सीसीटीवी की जगह नए अपग्रेडेड कैमरे लगाने के निर्देश दिए।