फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुराने विवाद में परिचितों ने युवक को पीटा, की फायरिंग

Tue, 12 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार देर रात पुराने विवाद में रायबरेली के बछरावां निवासी अमन को थार सवार परिचितों ने पीटा। खुद को बचाकर भागने पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग भी कर दी, जिसमें अमन बच गए। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अमन सिंह कैंट के निलमथा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे वह साथी के साथ चाय पीने मिलेनियम मॉल के पास गए थे। तभी परिचित शौर्य मिश्रा और मानस मिश्रा अपनी थार से वहां आ गए। पुराने विवाद को लेकर शौर्य उनसे कहासुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर शौर्य और मानस ने उन्हें बुरी तरह पीटा। उन्होंने धक्का देकर भागने की कोशिश की, तो शौर्य ने पिस्तौल से दो बार फायरिंग की, लेकिन वह बच गए।
घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पास में थी चौकी, पुलिस अनजान
स्थानीय लोगों ने लुलु मॉल पुलिस चौकी के पास हुई घटना पर पुलिस की अनभिज्ञता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यहां आए दिन घटनाएं होती हैं, जिससे अराजक तत्वों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें