प्रेस क्लब में मानवतावादी अधिवक्ता महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाशंकर भीम प्रेसवार्ता को संब
लखनऊ। मानवतावादी अधिवक्ता महासभा ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ऑल इंडिया व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल उठाए। महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष रमा शंकर भीम ने कहा कि बार काउंसिल और प्रदेश के बार एसोसिएशन सरकार की कठपुतली बन गए हैं। लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली दूषित हो रही है। बार काउंसिल भी राजनीतिज्ञों और धनबलियों के कब्जे में है। उन्होंने जोर देकर कहा इनके खिलाफ खड़ा होना वक्त की मांग है। उन्होंने हड़ताल अधिकार संरक्षित करने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
प्रेस क्लब में मानवतावादी अधिवक्ता महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाशंकर भीम प्रेसवार्ता को संब