फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलिहाबाद में एसीपी कोर्ट का शुभारंभ, वकीलों ने जताई खुशी

Wed, 13 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने एसीपी सुजीत कुमार दुबे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
मलिहाबाद। मलिहाबाद में एसीपी कोर्ट का मंगलवार को शुभारंभ एसीपी सुजीत कुमार दुबे ने किया। पिछले कई माह से मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मलिहाबाद में एसीपी कोर्ट बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




फरवरी में कोर्ट की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था। कोर्ट का शुभारंभ होने पर अधिवक्ताओं ने एसीपी सुजीत कुमार दुबे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह व महामंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि रहीमाबाद, मलिहाबाद, माल के लोगों शांतिभंग की कार्रवाई सहित अन्य वादों के लिए 30 किलोमीटर दूर दुबग्गा जाना पड़ता था। इस कोर्ट से अधिवक्ता सहित लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। इस मौके इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता परमेश्वर दीन, जेके सिंह, रवि शंकर, रमेश, वीरेंद्र यादव, हंसराज, सजीवन लाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अक्षय, अमित, फुरकान खान, ओमवीर, गौरव, शुभम, यूसुफ सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने एसीपी सुजीत कुमार दुबे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें