शहर में अपराधियों के मन पुलिस का खौफ न होने से वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दिन दहाड़े एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
ऐसी की एक घटना की सूचना चौक के राजा बाजार इलाके से आई है। वहां एक युवक ने ऑफिस जा रही तीन युवतियों पर एसिड डालने की कोशिश की। इस दौरान युवक का निशाना चुक गया। इससे युवतियां तो बच गईं लेकिन एसिड एक राहगीर बुजुर्ग महिला पर गिर गया। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।
लोगों ने पुलिस घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस का कहना है कि यह घटना पति-पत्नी के विवाद के कारण हुई। पति ने अपनी पत्नी पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से ज्वलनशील पद्धार्थ फेकने की कोशिश की थी ,लेकिन उसका निशाना चूक गया।