फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से चार लाख व बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के गौरीगंज के लोदीनाला के समीप पेट्रोल पंप मैनेजर से 4.29 लाख और ऐंधी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 78 हजार रुपये लूट का मुख्य आरोपी रविवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लूट में शामिल अन्य चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया बदमाश 50 हजार रुपए का ईनामी है।

विज्ञापन


शहर स्थित लोदीनाला के समीप पिछले दस अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से 4.29 लाख रुपये तो तीसरे दिन थाना क्षेत्र के ही ऐंधी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 78 हजार रुपए की लूट की थी।

दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी अनुराग आर्य ने कई टीमें गठित की थीं। नौ नवंबर को घटना में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के बाबा गांव मजरे पट्टी कचेहर निवासी शिवसहाय सिंह ऊर्फ सोनू फरार चल रहा था।
विज्ञापन


सोनू के पकड़ में नहीं आने पर एसपी ने 25 हजार तो बाद में डीआईजी ने उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सोनू सिंह व उसके अन्य साथियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें