एसएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में फरार उमेश और शिवम पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शिवम द्वारा खुद को गोली से उड़ा लेने की सूचना पर मजिस्ट्रेट को भी जानकारी दी गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पड़ताल व साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि मकान का मालिक राम सिंह नामक व्यक्ति है। भूतल पर विक्की शर्मा और प्रथम तल पर भानू पंडित किराए पर रहता है। सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने मकान पर दस्तक दी। विक्की के परिवारीजनों से तहकीकात के दौरान प्रथम तल पर छिपे शिवम को भनक लग गई। फायर की आवाज सुनकर पुलिस टीम ऊपर पहुंची। आरोपी उमेश को दबोचने के साथ किराएदार भानू पंडित को भी हिरासत में लिया गया है। उसने कुबूला कि दो दिन पहले ही शिवम व उमेश ने एक कमरा किराए पर लिया था।