फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : तीन बहनों पर हुए तेजाबी हमले में आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- एनकाउंटर फर्जी

Wed, 14 Oct 2020 01:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
आरोपी की मां (दायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में तीन बहनों पर हुए तेजाबी हमले के बाद पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


आरोपी आशीष जायसवाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। वह अपनी बहन के यहां गया था पुलिस वाले आए और उसे पकड़कर ले गए और फिर गोली मार दी। मामले में सीबीआई से जांच हो। मेरे बेटे को गांव वालों ने ही फंसा दिया है। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में पसका बाजार बंद कर दिया गया है।

मंगलवार को पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों को भी उठाया था। आरोपी आशीष की मां ने पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।

महिला ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। कोई मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवा दे। इस पर जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय का कहना है कि हर आरोपी व उसका परिजन अपने आपको निर्दोष ही बताता है। पूरा एनकाउंटर सत्य घटना है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार देर रात घर में सो रहीं तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंक दिया गया था। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों बेटियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़ी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला

थाना परसपुर क्षेत्र के पसका गांव में रहने वाले दलित गुरई की बड़ी बेटी खुशबू (17), मंझली बेटी कोमल (7) व छोटी बेटी आंचल (5) सोमवार रात अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। तभी देर रात कुछ लोग छत पर चढ़ आए और खुशबू पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गई।

तेजाब से झुलसी बेटियां शोर मचाते हुए नीचे भागीं। जब तक मामला पिता गुरई की समझ में आता बेटियां दौड़कर उनसे चिपक गईं और तेजाब की जलन से तड़पने लगीं। तेजाब की चपेट में आने से कोमल व आंचल भी गंभीर रूप से झुलस गईं थीं। तीनों बेटियों को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी खुशबू को ही लक्ष्य बनाकर तेजाब फेंका गया था, क्योंकि वह बुरी तरह से झुलसी है। जिला अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें